यूपीएससी/सिविल एग्ज़ाम में कामयाबी पाने के 8 महावास्तु उपाय

सिविल एग्ज़ाम न निकाल पाने के मुख्य कारण हैं :-

  1. फोकस की कमी
  2. पढ़ा हुआ याद न रहना
  3. विचारों में स्पष्टता की कमी
  4. सही मार्गदर्शन न मिल पाना

 

यूपीएससी /सिविल जैसे कठिन एग्ज़ाम को निकालने के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों ही तरह के माहौल का सही रहना ज़रूरी है। डॉ खुशदीप बंसल ने अपने शोध के दौरान पाया कि सिविल एग्ज़ाम में सफल न हो पाने के लिए कुछ दिशाएँ ज़िम्मेदार होती हैं। यदि इन दिशाओं में संतुलन न हो तो, कड़ी मेहनत के बाद भी परीक्षार्थी एग्ज़ाम नहीं निकाल पाते हैं।

महावास्तु से समझते हैं कि दिशाओं में असंतुलन और एग्ज़ाम न निकाल पाने में क्या संबंध है:

 

उत्तर (अवसर) यहाँ पर अगर लाल या पीले रंग की दीवार, सोफा, पर्दे, बेडशीट हो तो टाइम मैनेजमेंट स्किल प्रभावित होता है।
उत्तर-पूर्व (स्पष्टता) इस दिशा के अव्यवस्थित रहने से कंसंट्रेशन पर प्रभाव पड़ता है,फोकस बेकार की चीज़ों पर जाता है।
पूर्व (नेटवर्किंग) यहाँ पर कोई अव्यवस्थित चीज़ या टॉयलेट होने से तैयारी करने वाला व्यक्ति सही गाइडेंस से वंचित रह जाता है।
दक्षिण-पूर्व (अग्निकुंड) यह उत्साह की दिशा है, यहाँ गड़बड़ी होने से पढ़ाई में बोरियत पैदा होने लगती है।
दक्षिण (आराम) यहाँ काला या नीला रंग होने से नींद पूरी नहीं हो पाती जिससे व्यक्ति प्रेशर नहीं झेल पाता और स्ट्रेस में रहता है।
दक्षिण-पश्चिम (स्किल) इस दिशा में हरा रंग होने से, सही जानकारी न मिल पाने के कारण इंटरव्यू में बाधा आती है।
पश्चिम (टार्गेट) यह टार्गेट की दिशा है, यहाँ लगी कोई भी चीज़ अन्तर्मन को प्रभावित करती है।
उत्तर-पश्चिम (वायु) इस दिशा के अव्यवस्थित होने से मन विचलित रहता है और विचारों में स्पष्टता की कमी होती है।

 

सिविल एग्ज़ाम के लिए महावास्तु उपाय-

 

अपने शोध से डॉ खुशदीप बंसल ने पाया है कि घर में कुछ बदलाव करके सिविल एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे लोग,महावास्तु द्वारा दिए गए उपायों से एकाग्रता और स्पष्टता के साथ,सही मार्गदर्शन से एग्ज़ाम में कामयाबी पा सकते हैं।

 

क्या करें ?

 

  1. उत्तर में लगे लाल, पीले रंग के पर्दे, सोफा, बेडशीट को हटाकर किसी भी अन्य रंग का उपयोग करके टाइम मैनेजमेंट को ठीक कर सकते हैं।
  2. फोकस को बनाएँ रखने और विचारों में स्पष्टता लाने के लिए उत्तर-पूर्व को खाली कर दें या व्यवस्थित रखें।
  3. पूर्व दिशा में ग्रीन प्लांट्स रखकर सही मेंटर या गाइडेंस से बेहतर मार्गदर्शन पाएँ।
  4. दक्षिण-पूर्व दिशा में एक लाल बल्ब या लाल रंग का आर्टिफ़िशियल फूल रखकर इस दिशा को बैलेन्स करें और पढ़ाई में फ़्लो बनाएँ।
  5. दिमाग को रिलैक्स रखने और इमोशनल स्टेबिलिटी बनाए रखने के लिए दक्षिण से काला या नीला रंग हटाएँ और इस तरफ सिर करके सोएँ।
  6. दक्षिण-पश्चिम से हरा रंग हटाएँ और क्रीम रंग लगाएँ। इस दिशा में यूपीएससी की किताबें रखकर ग्रास्पिंग और रिटेंशन शक्ति बढ़ाकर इंटरव्यू में आ रही गड़बड़ी हटाएँ।
  7. पश्चिम दिशा की दीवार पर UPSC की बिल्डिंग की फोटो फ्रेम करके लगाएँ और लक्ष्य प्राप्त करें।
  8. सहयोग और विचारों में क्लैरिटी के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा में साफ़ सफाई रखें, गैर ज़रूरी समान हटाएँ या सफ़ेद रंग का प्रयोग करें।

 

लोगों द्वारा पाएँ गए परिणाम

 

महावास्तु सलाह को अपनाकर 4-5 सप्ताह के भीतर ही,हज़ारों लोगों ने अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पाएँ हैं। इन उपायों को अपनाकर आप भी कुछ ही हफ्तों में जीवन में एकाग्रता पा कर, सही मनोस्थिति के साथ यूपीएससी जैसे कठिन एग्ज़ाम में भी  कामयाबी पा सकते हैं।

 

  1. सही दिशा जानने के लिए डिजिटल कंपास डाउनलोड करें।
  2. यदि कोई संदेह हो तो नज़दीकी आचार्य से मिलें – नि:शुल्क सलाह प्राप्त करें>

 

Share Article

Give intent for next Advanced MahaVastu Course. You will be notified first when next Advanced Course opens.

Login with your MahaVastu ID

Left Menu Icon
Right Menu Icon