शादी में हो रही है देरी तो करें यह महावास्तु उपाय

समय से शादी न होने के महावास्तु के दृष्टिकोण से तीन प्रमुख कारण है:

  1. सही परिवार का न मिलना।
  2. सही मिलाप कराने वाले का ना मिलना। 
  3. मंगल कार्य की दिशा का कमज़ोर होना। 

 

डॉ.खुशदीप बंसल ने अपने कई वर्षों के वास्तु शोध के बाद माना कि शादी के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशाएँ ज़िम्मेदार होती हैं। उन दिशाओं के असंतुलित होने से विवाह जैसे शुभ कार्यों में देरी आती है। यदि यह ज़ोन संतुलित हो जाएँ तो शादी में आ रही देरी को ख़त्म किया जा सकता है 

 

तो महावास्तु से समझते है कि किस दिशा के असंतुलित होने से शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में देरी आती है_

 

दिशा प्रभाव
पूर्व दिशा  यह दिशा हमें समाज से जोड़ती है।वेदों में आर्यमा देव जो पूर्व दिशा के देवता है।पूर्व दिशा को बैलेंस करके यहाँ पर हरे पेड़ पौधे लगाने से शादी के संदर्भ में जो लोग हमारे काम के हैं उनसे हम जुड़ पाते हैं।
दक्षिण–पूर्व दिशा  यह अग्नि की दिशा है। इस दिशा में नीला रंग हो तो मंगल कार्य संपन्न होने में कठिनाई आती है। अगर यह दिशा कटी हुई है तो लोग दहेज की मांग करते हैं और अगर बढ़ी हुई है उम्मीदें बढ़ जाती हैं।
दक्षिण-पश्चिम दिशा  यह ज़ोन पित्तरों का ज़ोन है जो शादी के लिए वास्तव में ज़िम्मेदार है।यदि आपके पित्तरों प्रसन्न है तो शादी में देरी नहीं होगी।

 

क्या करें?

 

1-पूर्व दिशा को संतुलित करें यदि यहाँ पर शौचालय है तो उसको हरे रंग की पट्टी से ब्लॉक करके शादी से संबंधित लोगों से आप जुड़े सकते हैं।

2-दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग और लाल बल्ब भी लगा सकते हैं।

3-हमारे यहाँ पर पित्तरों की बहुत मान्यता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में अपने पित्तरों की फोटो और अपने परिवार की फोटो गोल्डन फ्रेम में लगाने से शादी के लिए अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों और पित्तरों की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

पार्टनर से जोड़ने वाली पूर्व दिशा, अग्नि की दिशा और दक्षिण-पश्चिम दिशा अगर संतुलित होगी तो सही समय पर शादी होगी, अच्छे परिवार में होगी,अच्छे लोग जुड़ेगे और शादी में कोई रुकावट नहीं होगी।

 

लोगों द्वारा पाएँ गए परिणाम

 

महावास्तु सलाह को अपना कर 4-6 सप्ताह के भीतर, हज़ारों लोगों ने अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पाएँ हैं। शादी में देरी को लेकर महावास्तु द्वारा बताए गए उपाय और रेमेडी अपनाकर परिवार में विवाह योग्य लोगों के लिए एक अच्छा वर और घर ढूंढा जा सकता है।

 

  1.  सही दिशा जानने के लिए डिजिटल कंपास डाउनलोड करें। 
  2. यदि कोई संदेह हो तो नज़दीकी आचार्य से मिलें – नि:शुल्क सलाह प्राप्त करें>

 

 

 

 

 

Share Article

Give intent for next Advanced MahaVastu Course. You will be notified first when next Advanced Course opens.

FMC 2026

Login

Avail your Discount

Course done (Discount) - Net Payable includes GST

Login with your MahaVastu ID

Left Menu Icon
Right Menu Icon